JharkhandRanchi

कोतवाली इलाके में जमीन विवाद में मारपीट करने के बाद की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Ranchi: राजधानी रांची में जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला कोतवाली थाना इलाके के पुरानी रांची की है जहां पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, उसके बाद फायरिंग की गई. इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का नाम आकाश बताया जा रहा है और उसका इलाज रिम्स अस्पताल में चल रहा है. इस मारपीट की घटना में कई व्यक्ति घायल हो गए हैं.

कोतवाली थाना में जमकर किया हंगामा

मारपीट और फायरिंग करने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने देर रात कोतवाली थाना पहुंच गए और उसके बाद कोतवाली थाना में जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने पुलिस से बहस बाजी भी की है, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरीके से मामले को शांत कराया है. इस मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button