
Patna : मुंगेर फायरिंग से बिहार में सियासी बवाल मच गया है. खबर है कि सोमवार की आधी रात मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर लाठीचार्ज किया. बताया गया कि पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ उग्र हो गयी और दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़ गये. स्थानीय लोगों के अनुसार बाद में बचाव के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.
फायरिंग में लगभग 25 लोगों के घायल होने की खबर भी है. जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब महागठबंधन ने जदयू और भाजपा को मुंगेर फायरिंग पर घेर लिया है.
इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव : वोटिंग के बीच पीएम मोदी और राहुल की जनसभाएं आज
We condemn firing by police in Munger, in which 1 person was killed. This double-engine govt definitely had a role in it. We want to ask Dy CM Sushil Modi, who gave permission to become General Dyer? We want High Court-monitored probe: RJD leader Tejashwi Yadav on Munger incident pic.twitter.com/NlXiajkxwg
— ANI (@ANI) October 28, 2020
सरकार को बर्खास्त करके जाइएगा मोदी जी
28 अक्टूबर की सुबह-सुबह ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और जदयू की सरकार पर हल्ला बोल दिया. सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर आपने थोड़ा सा भी विवेक बचा है तो मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाने वाले और उनकी हत्या करनेवाली सरकार को बर्खास्त करके जाइएगा.
तेजस्वी यादव ने मुंगेर की एसपी और जदयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह पर करारा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने सवाल करते हुए कहा कि लिपि सिंह को जनरल डायर बनने का अधिकार किसने दिया. तेजस्वी ने मुंगेर की डीएम और एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, मोदी की अपील… कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रख कर डालें वोट
आज पीएम मोदी की बिहार में रैली आयोजित है.
जान लें कि आज पीएम मोदी की बिहार में रैली आयोजित है. इसी को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि अगर नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार को प्रधानमंत्री ने बर्खास्त नहीं किया तो यह साफ हो जायेगा कि कहीं न कहीं उनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष चरित्रता इसमें है. यह भी साफ हो जायेगा कि संस्कार और संस्कृति भाजपा के लिए कुर्सी पर बैठने का विषय है, विश्वास का विषय नहीं. इसलिए आज पीएम अगर बिहार की धरती पर आये हैं तो उन्हें बिहार की 12 करोड़ जनता को ये जवाब देना होगा.
हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की सख्ती से जांच की जाये
तेजस्वी यादव ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा है कि लिपि सिंह जनरल डायर बनने का अधिकार किसने दिया. मुंगेर की घटना मामूली नहीं है. मांग की कि हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की सख्ती से जांच की जाये और दोषियों पर कार्रवाई की जाये.
मुंगेर घटना की भर्त्सना करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ राज्य के गृह मंत्री भी हैं उन्हें मुंगेर की घटना पर जवाब देना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ट्वीट करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. मुंगेर में जिस प्रकार से नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गयी है, वह बिहार के हालात बताने के लिए काफी है.
इसे भी पढ़ें : Koderma : बिहार चुनाव को लेकर बढ़ायी गयी चौकसी, सभी वाहनों की हो रही जांच
पुलिस ने कहा, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया
मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में सफाई देते हुए घटना के दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किये हैं. एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 जवान घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट आयी है.
एसपी लिपि सिंह ने यह भी कहा कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से गोलीबारी की गयी जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. डीएम राजेश मीणा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.




