GiridihJharkhand Politics

गिरिडीहः भूमाफिया और दलालों के खिलाफ धनवार के माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Giridih: जमीन माफियाओं के खिलाफ सोमवार को गिरिडीह के धनवार में भाकपा माले ने जोरदार विरोध दर्ज कराया. इस दौरान पूरे धनवार में प्रतिवाद मार्च निकाला गया जिसमें माले नेता रामेशवर चाौधरी, शंकर पासवान, नेमचंद राम, जीतू राम समेत काफी संख्या में माले के कार्यकर्ता शामिल हुए. धनवार के चादगर से निकला प्रतिवाद मार्च इस दौरान पूरे धनवार का भ्रमण करते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां माले की ओर से धरना दिया गया. धनवार के जमीन माफियाओं और दलालों के खिलाफ निकले इस प्रतिवाद मार्च और धरना के दौरान अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः 15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सरिया-अटका लिंक रोड का बगोदर विधायक ने किया शिलान्यास

धरने में मौजूद माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे धनवार को यहां के जमीन माफियाओं ने अपने कब्जे में कर रखा है. पदाधिकारियों और पुलिस की सांठगांठ से धनवार के भूमाफिया का वर्चस्व लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण धनवार थाना कांड संख्या 86/23 है, जिसमें धनवार पुलिस ने एक बेकसूर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए भूमाफियाओं को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है. अब भूमाफिया गरीबों की जमीन लूटने में लगे है सरकार और सरकार के नुमाईदों का सहयोग भी इन भूमाफियाओं को ही मिल रहा है. धरने में सरिता देवी, पुष्पा देवी, कंचन देवी, फूलवा देवी, दुलारी देवी समेत काफी संख्या में माले की नेत्री भी शामिल हुई.

Related Articles

Back to top button