
Ranchi : राज्यपाल झारखंड ने झारखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुर्नगठन किया है. मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे, वहीं सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष व अनुसूचित, जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है और पूर्व की अधिसूचना को विलोपित कर दिया है.
इसे भी पढ़ें – http://हाईकोर्ट की दखल पर राज्य में फिर से शुरू हुई सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया



