
Patna : बिहार में इन दिनों सियासी गलियारा काफी गर्म है. हर मुद्दे पर लंबी सियासत चल रही है. लोजपा एनडीए का हिस्सा है. इस पर भी बिहार में सियासत तेज हो गयी है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए का हिस्सा हैं. केंद्र में उनके मंत्री हैं, जो इस बात का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति की नहीं होती. उन्होंने कहा यह व्यक्ति की बात नहीं है, दल की बात है. कोई समझौता व्यक्ति से नहीं होता है. हमारा समझौता एलजेपी के साथ है. पशुपति पारस उनके मंत्री हैं.
इसे भी पढ़ें : संताली नृत्य पर झूमे लोग, ग्रेजुएट कॉलेज में हिन्दी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
संजय जायसवाल ने चिराग का नाम नहीं लिया लेकिन इशारो-इशारों में यह साफ कर दिया कि वह चिराग पासवान को लोजपा का हिस्सा नहीं मानते हैं. आपको बता दें कि रामविलास पासवान की पहली बरसी पर कई भाजपाई नेता श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मंत्री नीरज बबलू ने यह भी कहा था कि चिराग एनडीए का हिस्सा थे और आगे भी रहेंगे. इस बात को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गयी थी. जिसके बाद मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात को क्लियर कर दिया है कि चिराग को वह एनडीए का हिस्सा नहीं मानते.
इसे भी पढ़ें :हाई वोल्टेज तार के करंट से भैंस की मौत पर बिजली विभाग ने मालिक को दिया 20 हजार का मुआवजा




