
बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 में भारत को गोल्ड दिलाकर 58 सालों का सूखा ख़त्म कर दिया.भारत ने आख़िरी बार इस चैंपियनशिप में 1965 में गोल्ड जीता था तब दिनेश खन्ना ने लखनऊ में थाईलैंड के सांगोब रत्तनुसोर्न को एकल मैंच में हराया था.
विश्व चैंपियनशिप 2022 के कांस्य पदक विजेता जोड़ी ने मलेशिया के ओंग यू सिन और तिओ येइ यी की जोड़ी को 21-16, 17-21, 19-21 से हराया .इससे पहले युगल में भारत का अच्छा प्रदर्शन 1971 में रहा था, जब दीपू घोष और रमन घोष की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था.
Incredibly proud of you @Shettychirag04 & @satwiksairaj. Becoming the best in Asia is not only historic but also a huge stride for Indian Badminton.
A proud moment for the entire country and a shot in the arm for the growth of doubles players in the country.@BAI_Media pic.twitter.com/zJR1VrLVG7
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 30, 2023
असम के मुख्यमंत्री और बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, ”चिराग और सात्विक आप पर बहुत गर्व है. एशिया का बेस्ट होना न केवल ऐतिहासिक है बल्कि भारतीय बैडमिंटन के लिए भी बड़ा क्षण है. पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है.” इस चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में हो रहा था.




