Chaibasa

चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने लगाया हेल्प-डेस्क शिविर, 18 लोगों ने दिया आवेदन

West Singhbhum: बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने हेल्प-डेक्स शिविर लगाया. जिसका नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने की. इस दौरान मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड एवं भूमि से संबधित समस्याओं को लेकर 18 लोगों ने आरेदन जमा किए. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्री सामड ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात किया जाएगा. ताकि समय रहते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा,. मनोज सामड, जगन्नाथ बोदरा, गणेश महतो, सहदेव भूमिज, राजा गुईया, विजय सरदार समेत ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस

Related Articles

Back to top button