
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक शिव कुमार शर्मा एवं सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिलकर ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है. लोकसभा चुनाव 2019 में एक विशेष पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए ईसाई संगठनों के द्वारा एफसीआरए फंड का दुरुपयोग करने को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कर करवाया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया है.
इसे भी पढ़ेंः चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह से उम्मीदवार, लेकिन जानिए क्या हुआ आजसू के संसदीय बोर्ड में
स्वयंसेवी संस्थाओं की सूची भी सौंपी
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ईसाई में संधि संस्थाओं से संबंधित 26 गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं की सूची, संस्था से संबंधित बैंक अकाउंट संख्या और एफसीआरए निबंधन संख्या की सूची सौंपी. वहीं फंड के दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है कि एक विशेष पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए ईसाई मिशनरी संगठनों के द्वारा एफसीआरए फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भाजपा ने समर्पित भी किया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है. प्रतिनिधिमंडल ने उचित कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ेंः आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन है भाजपाः बंधु तिर्की




