
Ranchi: राज्य मंत्रीपरिषद बैठक अब 14 अक्टूबर मंगलवार को होगी. पूर्व में 16 अक्टूबर को बैठक बुलायी गयी थी. इस संबंध में मंत्रीमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जानकारी दी गयी है. कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 14 अक्टूबर को अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रीपरिषद कक्ष में होगी. इसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है.




