
Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की कार्यकारिणी की बैठक संघ भवन में आयोजित हुई. झासा की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर विमर्श हुआ.बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा को प्रीमियर सर्विस के रूप में घोषित करने की मांग राज्य सरकार से की गई, साथ ही वेतन विसंगतियों को भी अविलंब दूर करने की मांग की गई. संघ अधिकारियों ने संयुक्त सचिव से लेकर एसडीएम रैंक तक की लंबित प्रोन्नति पर अविलंब डीपीसी कर प्रोन्नति देने की भी मांग की.बैठक में कहा गया की कुछ पदाधिकारियों को कई महीनो से पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है, जो प्रशासनिक पदाधिकारी का मनोबल तोड़ने वाली बात है सरकार जल्द से जल्द पदस्थापन हेतु कदम उठाए. बैठक में महासचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती मीना, कार्यालय सचिव प्रवीण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी एवं श्याम नारायण राम, वेबसाइट प्रभारी रविराज शर्मा सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने विचार रखे.
इन पर भी चर्चा
बैठक में राज्य में कई अधिकारियों को प्रोन्नति के बाद भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से निम्नतर पदों पर काम लिए जाने के प्रति कार्यकारिणी ने क्षोभ व्यक्त किया.सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए बैंक के द्वारा पेमेंट लिंक का प्रस्ताव दिया गया है, जिसपर सहमति दी गई. झारखंड सरकार के द्वारा जो चिकित्सा योजना लाई गई है उसमें कई और भी विसंगतिया हैं इस कार्य हेतु एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य सचिव से जल्द मिलेगा, साथ ही प्रशासनिक सेवा के जो सदस्य बाह्य सेवा में है, उनके लिए स्वास्थ्य सुविधा का विकल्प उपलब्ध नहीं होने पर विचार विमर्श किया गया.नजारत उपसमाहर्ता जैसे पदों को अपने कैडर पोस्ट में समाहित करना.आम सभा की बैठक की संभावित तिथि 7 दिसंबर रखी गई है. भारतीय स्टेट बैंक में सभी सदस्यों का सैलरी अकाउंट खोलने दिए गए प्रस्ताव पर एक वर्कशॉप किया जाएगा
जिलों की इकाइयों से नियमित बैठकें करने की अपील: रंजिता हेंब्रम
अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने झासा की जिला इकाइयों से भी अपील की है कि वे निर्धारित अंतराल पर जिलों में झासा की बैठक जरूर करते रहें. इससे न केवल अधिकारियों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा बल्कि जिले में प्रशासनिक समन्वय भी बेहतर होगा.सदस्यों के बीच खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा, अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड प्रशासनिक सेवा राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है. अत्यधिक कार्य बोझ एवं उत्तरदायित्व के चलते अधिकारियों की व्यस्तता स्वाभाविक है. इसके बावजूद राप्रसे अधिकारियों को विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों एवं कला-साहित्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़ने के लिए संघ अपने स्तर से जरूरी पहल करेगा.




