Bihar

पटना में एसएस ज्वेलर्स से 15 करोड़ की लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

Patna : राजधानी में पिछले दिनों बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में 15 करोड़ रुपये के गहने की लूटकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इसमें शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से लूटा गया 9 किलो सोना बरामद किया गया है. जबकि अपराधियों के पास से कैश भी बरामद किया गया है. उन्होंने साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि एसएस ज्वेलर्स से जेवर की खरीदारी करनेवाले के बेटे ने ये लूट की साजिश रची थी. इसके लिए दो बार रेकी की गयी थी.

एसएसपी ने बताया कि लूट की प्लानिंग पिछले एक महीने से रची जा रही थी. इस लूटकांड का मास्टर माइंड नितेश नाम का एक व्यक्ति है, जिसने जहानाबाद के अपराधियों से संपर्क किया था.

इसे भी पढ़ें:MLA फंड : 50 लाख की राशि पेयजल योजनाओं में खर्च करने की बाध्यता खत्म, ऐच्छिक रूप से कर सकेंगे खर्च

पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि एसएस ज्वेलर्स में 35 किलो सोना और 13 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.

जिसमें 9 किलो सोना और 4 लाख रुपये कैश बरामद किये गये हैं. एसएसपी ने कहा कि दुकानदार से पिछले 5 साल का स्टॉक वेरिफिकेशन मांगा गया है.

इसे भी पढ़ें:स्मृति मंधाना दूसरी बार चुनी गईं आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर

Related Articles

Back to top button