
Palamu: यात्री सुविधा के मद्देनजर एवं उनके सुगम आवागमन हेतु रांची-नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची- नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल मुरी-बरकाकाना-टोरी-लातेहार-डालटनगंज-गढ़वा रोड- जपला-सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज- कानपुर के रास्ते चलायी जाएगी.
गाड़ी संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल दिनांक 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से 23.55 बजे खुलकर शनिवार को 2.40 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और यहाँ से 2.45 बजे आगे के प्रस्थान करेगी. 3.53 बजे टोरी पहुंचेगी और यहां से 03.55 बजे आगे के प्रस्थान करेगी. 4.20 बजे लातेहार पहुंचेगी और यहां से 04.22 बजे आगे के प्रस्थान करेगी. 05.13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी और यहां से 05.15 बजे आगे रवाना होगी. 6 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी और यहां से 06.05 बजे आगे के प्रस्थान करेगी एवं शनिवार को ही 22.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02878 नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से 23.45 बजे खुलकर रविवार को 17.08 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी और यहां से 17.10 बजे आगे के प्रस्थान करेगी, 17.40 बजे डालटनगंज पहुंचेगी और यहां से 17.42 बजे आगे के प्रस्थान करेगी. 18.40 बजे लातेहार पहुंचेगी और यहां से 18.42 बजे आगे के लिए रवाना होगी. 19.10 बजे टोरी पहुंचेगी और यहां से 19.12 बजे आगे के प्रस्थान करेगी. 21.25 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और यहाँ से 21.30 बजे आगे के प्रस्थान करेगी एवं सोमवार को 00.15 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 18 कोच होंगे.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: भाजपा नेता गोपाल चौरसिया हत्याकांड के 8 दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार जुर्माना भी लगा




