JharkhandRanchi

‘हम लोग कोकर इलाके का मिल कर विकास करेंगे’

Ranchi : 19 अक्टूबर को वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत तिरील तालाब सौंदर्यीकरण के अलावा कई मोहल्लों में पेबर ब्लॉक पथ का उद्घाटन रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और पार्षद अर्जुन यादव ने किया. डिप्टी मेयर ने कहा कि लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे. साथ ही कहा कि हम लोग कोकर इलाके का मिल कर विकास करने में लगे हैं और आगे भी विकास करते रहेंगे. वहीं वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन ने कहा कि तिरील तालाब वार्ड की आन, बान और शान है. इसका सौंदर्यीकरण हो जाने से तालाब लोगों को आकर्षित कर रहा है. हर गली मोहल्ले में पेबर ब्लॉक लगा कर मोहल्ले की गलियों को भी सुंदर बनाने का काम किया गया है. मैं जनता का सेवक हूं और आप लोगों के आशीर्वाद से सेवा करता रहूंगा. अपने कर्तव्य के तहत दिन-रात पब्लिक सेवा में लगा हूं. मौके पर पूर्व पार्षद संगीता देवी, किरण बाखला, चिंता देवी, रूबी देवी, कमल उरांव, मोहन महतो, राजू राम, सुनील उरांव, रामउदित महतो, जगदेव महतो, विश्वनाथ महतो, नारायण महतो, सूरज पासवान, प्रकाश राम समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – एयरगन के साथ लूटपाट करनेवाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button