JharkhandRanchi

ऑटो-वैन से बच्चों के स्कूल जाने पर लगाये गये प्रतिबंध को प्रशासन ने आठ शर्तों के साथ लिया वापस

  • मामले को लेकर सिटी एसपी के साथ अभिभावकों की हुई थी बैठक
  • संजय सेठ ने भी किया था पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह

Ranchi: रांची जिला प्रशासन द्वारा छोटे वाहनों से बच्चों को स्कूल ले जाने पर लगाये गये प्रतिबंध को प्रशासन ने वापस ले लिया है. रांची के सांसद संजय सेठ ने जानकारी मिलने के बाद इस मामले को लेकर एसएसपी और सिटी एसपी से बात की थी. इससे पहले अभिभावकों के एक दल ने सिटी एसपी से इस मामले को लेकर हो रही परेशानी से अवगत करा दिया था. प्रशासन ने आठ शर्तों के साथ पुरानी व्यवस्था बहाल करने पर सहमति जता दी है. संजय सेठ ने भी एसएसपी और सिटी एसपी से पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया था. सांसद संजय सेठ ने सभी छोटे वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी स्ट्राइक समाप्त कर कल से बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करें, प्रशासन की ओर से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें – न्यूज विंग की खबर पर BJP की प्रेस वार्ता, कहा- आदिवासियों को आगे कर मिशनरी संस्थाएं हड़प रही हैं जमीन

अभिभावकों ने प्रशासन को बतायी अपनी समस्या

अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने छोटे वाहनों से स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद प्रशासन से मुलाकात की. अभिभावकों ने कहा कि कई ऐसे बच्चे हैं जिनको स्वास्थ्य की परेशानी है. वे मुख्य मार्ग तक नहीं जा सकते. कई के घर मुख्य मार्ग से बहुत दूर हैं ऐसे में उन बच्चों को बहुत ही अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सभी समस्या को जानने के बाद आठ शर्तों के साथ पुरानी व्यवस्था लागू करने की बात कही है. सभी शर्तों को पूरा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – ISRO ने लॉन्च किया चंद्रयान-2, चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा

इन आठ शर्तों को छोटे वाहन चालकों को पूरा करना होगा

  • चालक के पास लाइसेंस हो
  • छोटे वाहनों के पास परमिट हो
  • स्पीड लिमिट 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा
  • सीटिंग कैपेसिटी से अधिक बच्चे नहीं बैठेंगे
  • वाहन से संबंधित कागजात संबंधित यातायात थाने में जमा करने होंगे
  • वाहन के कागजात स्कूल और संबंधित अभिभावकों के पास देने होंगे
  • खिड़कीवाले वाहनों में जाली लगाने होंगे
  • सभी वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य
  • इन सब के अलावा परमिट सीट लिमिट से संबंधित एफिडिफिट लगाना होगा

इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार के 50 दिन पूरे, शेयर बाजार में निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूबे       

Related Articles

Back to top button