JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 7वां राज्य सम्मेलन 24 और 25 को, तैयारी पूरी

Ranchi: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्य सम्मेलन 24 और 25 सितंबर को होना है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. महासंघ झारखंड मे राज्य सरकार के कर्मचारियों का प्रतिनिधि संगठन है. आयोजन दो दिवसीय होगा. इसकी जानकारी देते हुए महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सम्मेलन महासंघ का सातवां सम्मेलन है.  जहां महासंघ से संबद्ध राज्य सरकार के 43 विभागों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के कर्मचारी संघों के 450 से ज्यादा निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

सम्मेलन में निविदा, संविदा और आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्य पर चर्चा होगी. साथ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के अखिल भारतीय अध्यक्ष सुबाष लांबा, राष्ट्रीय महासचिव ए. कुमार समेत सीटू के झारखंड राज्य सचिव प्रकाश विप्लव समेत विभिन्न श्रमिक संघों के नेतृत्व हिस्सा लेंगें. आयोजन डोरंडा के पलाश भवन मे किया जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें: बुंडू के सरकारी स्कूलों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Related Articles

Back to top button