Crime NewsJharkhandRanchi

घाटी में कंटेनर से टकराकर पलटा सरसों तेल लदा मिनी ट्रक, एक की मौत, उधर तेल के लिए मची लूट

Ranchi: झारखंड के रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में सरसों तेल से लदा मिनी ट्रक की एक कंटेनर से टक्कर हो गयी. हादसे में एक की मौत की खबर है. वहीं सड़क दुर्घटना के बाद घाटी में सरसों तेल बिखर गया. तेल बिखरते ही ग्रामीण और राहगीरों के बीच तेल के लिए लूट मच गयी.

मंगलवार दोपहर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे कंटेनर ने सड़क किनारे एक बाइक को धक्का मार दिया. इसके बाद कंटेनर ने आगे चल रहे मिनी ट्रक को टक्कर मारी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.

इसे भी पढ़ें : (देखें वीडियो) जमशेदपुर में शिक्षक ने छात्रा पर डाली बुरी नजर, घर में घुस कर परिजनों के सामने छात्राओं ने पीटा

दुर्घटना के बाद एनएचआइ की टीम और पुलिस अधिकारी श्रीनिवास सिंह क्रेन के माध्यम से कंटेनर को निकालने में जुट गए. 2 घंटे के बाद कंटेनर में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया.

दुर्घटना के बाद घाटी में सरसों तेल से भरे बोतल और कंटेनर बिखर गये. तेल बिखरते ही ग्रामीणों और राहगीरों के बीच तेल के लिए लूट मच गई. पुलिस ने 2 लोगों को निकाला है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग सेंट्रल जेल के डिटेंशन सेंटर से दो विदेशी नागरिक फिल्मी अंदाज में फरार

Related Articles

Back to top button