JharkhandLead NewsNEWSRanchi

नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्र के विकास के लिये 15वें वित्त आयोग से मांगी राशि

Ranchi: नगर विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग से दूसरी किस्त की 745 लाख राशि का भुगतान अविलंब करने का अनुरोध भारत सरकार से किया है. तीन मियिन प्लस सिटी रांची, धनबाद,जमशेदपुर के एयर क्वालिटी के सुधार और अन्य विकास कार्यो के लिए राशि देने की मांग की है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एयर क्वालिटी के लिए 42 करोड़ पहले किस्त के तहत दी गयी थी, वहीं 1194.00 लाख रुपये दिए गये. वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट इत्यादि के काम के लिए राशि खर्च की गयी. केंद्र से मिली पहली किस्त की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करा दिया गया है. अब दूसरी किस्त की राशि प्राप्त होने के बाद आगे का कार्य किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button