World

यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए नयी फंडिंग को मंजूरी देने में विफलता ‘अनैतिकता’ होगी : बाइडेन

Washington: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. यूक्रेन की सेना को रूस का सामना करने के लिए अमेरिका की मदद शुरुआत से मिलती रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष व्लादिमीर जेलेंस्की से कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि कांग्रेस युद्ध सहायता को जारी रखने का निर्णय लेगी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी मदद के बिना कीव, रूसी सैनिकों के बढ़ते हमलों के कारण और क्षेत्र खो सकता है.

डेलावेयर में चर्च में भाग लेने के बाद राष्‍ट्रपति बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने आज दोपहर ज़ेलेंस्की से बात की और उन्हें बताया कि मुझे विश्वास है कि हमें वह पैसा मिलेगा.” वैसे बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान की सहायता के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को स्वीकृत किया है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा,  “अमेरिकी सांसदों द्वारा कीव को सैन्य सहायता के लिए नई फंडिंग को मंजूरी देने में विफलता “बेतुका” और “अनैतिक” होगी.” उन्होंने कहा, “मैं उन्हें आवश्यक गोला-बारूद और युद्ध सामग्री दिलाने के लिए लड़ने जा रहा हूं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने पिछले दिनों अपने सेना प्रमुख को बदल दिया. उन्‍होंने देश के शीर्ष जनरल से मुलाकात की और उनसे कहा कि अब समय आ गया है कि कोई नया व्यक्ति सेना का नेतृत्व करे.

 

Related Articles

Back to top button