Ranchi

Ranchi: 15 से 21 जनवरी 2023 तक हरमू मैदान में श्री राम कथा की बहेगी गंगा

Ranchi: रांची के हरमू मैदान में आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्री राम कथा सेवा समिति रांची के सानिध्य में रखा गया है. हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में रांची के सांसद संजय सेठ ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रेम मूर्ति पूज्य संत श्री प्रेम भूषण जी महाराज के परम शिष्य श्री राजन जी महाराज श्री राम कथा का व्यासपीठ से अपनी मधुर वाणी में उपस्थित श्रोताओं को अमृत पान करायेंगे. कथा वाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से 7 दिनों तक राज्य के सभी धर्म प्रेमियों को श्री राम कथा का रसपान का आनंद प्राप्त होगा. रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग कथा में लिया जाएगा. कथा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन भी जल्द किया जाएगा. जिसमें आयोजन से संबंधित सेवा भाव कार्यक्रम के लिए विभागीय संयोजक बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रांची: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत छह आरोपी बरी

100 से भी ज्यादा लोग आयोजन से जुड़े

सांसद ने बताया कि 15 जनवरी से 21जनवरी तक चलने वाले कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से 6:00 तक रहेगा. संजय सेेेठ ने बताया कि रामकथा आयोजन के लिए 50000 स्क्वायर फीट का कथा स्थल में वाटरप्रूफ विशाल पंडाल बनाया जाएगा. जिसमे 5000 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. पंडाल के अंदर जहां जमीन पर गद्दे चादर की उपलब्धता होगी वही वृद्ध बुजुर्गों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था रखी गई है. साथ ही साथ महिला और पुरुष की अलग-अलग बैठने की व्यवस्था अति उत्तम रखेगीी. पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग बड़े एलईडी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. श्रोताओं की सुविधा का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा. पंडाल के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था, चरण पादुका रखने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साथ ही साथ प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी समिति के द्वारा रखा गया है. संजय सेठ ने कहा कि कथा स्थल में आने वाले श्रद्धालुओ के चरण पादुका की सेवा में खुद सांसद महोदय सेवा देगे. रांची के आसपास जिलों से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. 7 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में कथा श्रवण करने आने वालों के लिए समिति पूरी तरह व्यवस्था में लगी हुई है.

जैसा की ज्ञात है कि श्री राजन जी महाराज द्वारा 2011 से निरंतर भारत सहित विदेशों में 250 सौ से भी अधिक रामकथा की अमृत वर्षा उनके मुखार विन्द द्वारा की जा चुकी है. आयोजन समिति रांची के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी धर्म प्रेमियों से इस कथा में आकर श्री राम कथा का रसपान करने का आग्रह किया है.

इस आयोजन में सांसद संजय सेठ, मनीष साहू, प्रकाश धेलिया ,श्रबन अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, बसंत गौतम , मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, सुरेश चंद अग्रवाल ,संजय सराफ ,उमेश कंदर ,शशांक भारद्वाज ,नेमीचंद अग्रवाल ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. वही आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेमी चंद्र अग्रवाल ,किशोर मंत्री, शैलेश अग्रवाल, रोहित पोद्दार, प्रवीण मोदी, मुकेश अग्रवाल, गुड्डू गोयनका ,लड्डू अग्रवाल, कमल सिंघानिया ,प्रवीण छाबड़ा , विनय अग्रवाल ,सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button