Giridih

गिरिडीह में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती, कई कांग्रेस नेता हुए शामिल

Giridih: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भूतपूर्व पीएम और भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई जिसमें कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे. पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश प्रतिनिधि सतीश केडिया, पारसनाथ मित्रा, जैनुल अंसारी, आबिद अंसारी, महमूद अली खान लड्डु भी जुटे. सभी नेताओं ने भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित किया. इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि सतीश केडिया ने कहा कि इंदिरा गांधी आजाद भारत की इकलौती पीएम रही, जिनके नेतृत्व में बैंकों का राष्ट्रीष्यकरण हुआ. लाखों युवाओं को बैंकों से जोड़कर नौकरी करने का मौका दिया. प्रदेश प्रतिनिधि ने कहा कि देश पीएम इंदिरा गांधी को अंतिम वक्त याद करता रहेगा क्योंकि जितने महत्पूर्ण फैसले उनके कार्यकाल में हुए, वो मिसाल कायम करने के लिए काफी है. जयंती समारोह में पार्टी के नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, हसैनन अली, राजेश तूरी समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में विहिप के क्षेत्रीय संयोजक हितचिंतक अभियान में हुए शामिल, नए सदस्यों को अभियान से जोड़ा

Related Articles

Back to top button