
Ranchi: वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी की गयी है. वीरेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल धनबाद से स्थानांतरित करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया. मोनिका सिन्हा, राज्य कर सहायक आयुक्त अंकेक्षण इकाई धनबाद एवं संथालपरगना से स्थानांतरित करते हुए उन्हें राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. सुनील कुमार सिन्हा को राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो धनबाद, सीताराम प्रसाद को राज्य कर पदाधिकारी पश्चिम अंचल रांची से स्थानांतरित करते हुए उनकी सेवा वित्त विभाग रांची को दी गयी है.
विजय मिश्रा राज्य कर पदाधिकारी अंचल गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए उनकी सेवा वित्त विभग को दी गयी है. शंकर दयाल राज्य कर संयुक्त आयुक्त दुमका, पाकुड़ व साहेबगंज को राज्य कर सहायक आयुक्त अंकेक्षण इकाई धनबाद एवं संथालपरगना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. रतन लाल गुप्ता, राज्य कर संयुक्त आयुक्त हजरीबाग, धनबाद व रामगढ़ को अपने कार्यो के अतिरिक्ता राज्य कर अपर आयुक्त रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. कंचन लाल को राज्य कर अपर आयुक्त मुख्यालय रांची का अतिरिक्त प्रभार, कुमुदिनी सिंह को राज्य कर संयुक्त आयुक्त दक्षिणी अंचल रांची, प्रेम आरसेन कुजूर को राज्य कर संयुक्त आयुक्त धनबाद, बोकारो व झरिया अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दिलिप कुमार मंडल को राज्य कर संयुक्त कर आयुक्त कतरास अंचल एवं चिरकुंंडा अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.




