
Chaibasa: जिले में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियान ेक दौरान सुरक्षा बलों को सोमवार को एक बार फिर सफलता मिली जब गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अजददा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली/ पहादी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 05 (पाँच) आईईडी बमों एवं रास्ते में गढ्ढा करके लगाए गए लोहे का रड और तीर (04 Spike Hole) को बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से उन सभी बमों को विनिष्ट किया गया. बरामद आईईडी बमों में दो- दो किलो के दो बम, तीन-तीन किलो के दो हम और आठ से दस किलो के एक बम शामिल है.
इसे भी पढ़ें: विकास के माध्यम से मुख्यधारा में समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का सार्थक प्रयास है जारी: गीता कोड़ा

आज चलाए गए एंटी नक्सल अभियान में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ झारखंड जगुआर, कोबरा 209 और 203 बटालियन के अलावा सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियनों के जवानों के अलावा सीआरपीएफ 214 बटालियन के बम निरोधक दस्ते के जवान शामिल थे.




