
Ranchi : प्रदेश भाजपा के मुताबिक राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार व्याप्त है. विधि व्यवस्था ध्वस्त है. संवैधानिक संकट भी है. इसके खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के 22 विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मिल कर राज्य के हालात पर एक ज्ञापन भी सौंपा था.
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 21 दिसंबर को पार्टी ने सभी जिलों में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन का निर्णय भी लिया है.
प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि सभी जिलों में हजारों की संख्या में आम जनता व भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे. राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा शांभवी को गूगल ने दिया 55 लाख का पैकेज, पिता ने कहा- बेटी ने सपना पूरा किया



