ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

Kolhan University : 5वें सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर कुलपति को छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत अध्ययनरत 5वें सेमेस्टर के छात्रों ने विगत दिनों विश्विद्यालय में संपन्न हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों का विरोध करते हुए शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पंडा से मुलाकात की. इस दौरान 5वें सेमेस्टर के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा. जिसमें छात्रों ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा पूरे एक सौ फीसदी सिलेबस के साथ लिये जाने के निर्णय का वे सभी विरोध करते है.

विश्वविद्यालय का सत्र हमेशा ही विलंब से चलता है

छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र हमेशा से ही विलंब से चलता है. जिस वजह से विश्विद्यालय अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को अमूमन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कहा कि अगर इस बार भी ऐसा होता है, तो इससे छात्रों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. मौके पर सौरभ गुप्ता, जतिन दास, युवराज सिंह, मोनिका महतो, संजय सरदार, विनोद गोप, राजरश्मि टीयू आदि छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे.

5वें सेमेस्टर के सभी छात्रों को प्रमोट करने की मांग
छात्रों ने कुलपति से मांग की कि 5वें सेमेस्टर के सभी छात्रों को अविलंब प्रोमोट किया जाये, ताकि अगस्त महीने के अंदर सभी के सत्र को समाप्त किया जा सके. बताया कि अभी तक सभी महाविद्यालय में 5वें सेमेस्टर का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है. इसलिए अगर 5वें सेमेस्टर की परीक्षा ली जाये, तो सिलेबस को कम करके जल्द से जल्द परीक्षा लेकर परीक्षा प्रमाण दिया जाये.

ये भी पढ़ें- Kolhan University : 9 मई को विश्वविद्यालय प्रांगण में छात्र संघ करेगा जोरदार आंदोलन, जानें वजह

Related Articles

Back to top button