JamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur : द मिलानी क्लब का 109 वां स्थापना दिवस मना, बंगाली समुदाय की है खास पहचान

Jamshedpur: जमशेदपुर की सामाजिक और साहित्यिक संस्था द मिलानी क्लब का 109 वां स्थापना दिवस बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल सभागार में मनाया गया. 1914 में द मिलानी क्लब का गठन हुआ था. तब से लेकर आज तक क्लब जमशेदपुर के बंगाली समुदाय की खास पहचान है.
109 वें स्थापना दिवस पर क्लब के अध्यक्ष द्वारा क्लब का झंडा फहराया गया और द मिलानी का थीम सॉन्ग गाया गया. इसके बाद क्लब के सदस्यों के बीच मिष्ठान वितरण करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, ड्रामा, जात्रा आदि के लिए विख्यात मिलानी में कई हिंदी नाटक भी हुए हैं. यहां पृथ्वीराज कपूर एवं राजकपूर भी तीन दिन तक नाटक का मंचन कर चुके हैं. उस वक्त मिलानी में शहर का एकमात्र रिवोल्विंग स्टेज था. यहां देश के कई जादूगर अपना खेल दिखा चुके हैं, जिनमें पीसी सरकार जूनियर एवं के. लाल उल्लेखनीय हैं. 1936 में जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मिलानी हॉल में ही शहर की महिलाओं को चरखा चलाना सिखाया था.
दुर्गा पूजा पर भी होते खास आयोजन
दुर्गापूजा पर मिलानी में खास आयोजन किए जाते हैं. मिलानी बांग्ला भाषा एवं संस्कृति को पल्लवित-पुष्पित करने में अग्रणी भूमिका निभाता आया है. हालांकि कोरोना की वजह से करीब ढाई वर्ष से मिलानी के कार्यक्रम सीमित स्तर पर ही हो रहे हैं. क्लब में फिलहाल करीब 400 सदस्य हैं.

यह भी पढें-जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने केयू के कुलपति को सौंपा ज्ञापन, बोड़ाम में डिग्री कॉलेज शुरू करने की मांग

Related Articles

Back to top button