GiridihJharkhand

गिरिडीह में पेट्रोल पंप के समीप मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में दिया आवेदन

GIridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के फिटकोरिया पेट्रोल पंप में मंगलवार की देर रात 37 वर्षीय अरुण मंडल का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला. मृतक अरुण मंडल इसी थाना इलाके के रातडिह गांव का रहने वाला था. और मंगलवार की शाम घर से निकला था. वहीं चंद घंटे बाद उसका शव फिटकोटिया पेट्रोल पंप के समीप मिला. मृतक की हत्या हुआ या सड़क हादसे में उसकी मौत हुई इसका पता पुलिस लगा रही है. बेंगाबाद थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं दूसरे दिन बुधवार को एसडीपीओ बिनोद रवानी के पहल पर सिविल सर्जन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया.

मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर राजीव कुमार और फजल थे. पोस्टमार्टम के बाद अब तक जो बाते सामने निकल कर आई. उसके अनुसार मृतक की हत्या कुचल कर किया गया है. इधर अरुण मंडल के परिजनों ने साला अजय मंडल और भीम मंडल ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की अरुण के साथ दस दिन पहले रातडीह गांव के संतोष मंडल, लीलो मंडल और बजरंगी मंडल समेत चार लोगों का किसी बात को लेकर मारपीट हुआ था. परिजनों ने चारों पर इसी मारपीट का आधार बनाते हुए चारो पर हत्या का आरोप लगाया है. और थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार रातडीह गांव के स्वर्गीय मुरली मंडल में 37 वर्षीय बेटा अरुण मंडल मंगलवार की शाम घर से निकला था. लेकिन चंद घंटे बाद उसका शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जेके सिंह भी घटनास्थल पहुंच कर जांच किया.

Related Articles

Back to top button