
Ranchi: सिरमटोली में रैंप बनाने को काम में तेजी आ गयी है. पथ निर्माण विभाग इसे बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. मई माह में फ्लाईओवर के सारे काम पूर्ण करके चालू करने का भी लक्ष्य रखा गया है. इंजीनियरों की भी पूरी टीम की तैनाती की गयी है. विभाग ने यातायात विंग के चीफ इंजीनियर मनोहर लाल सहित कई इंजीनियरों को विशेष रूप से इस कार्य में लगाया है ताकि योजना का काम समय पर पूरा किया जा सके. पथ डिवीजन रांची के इंजीनियरों के अलावा अन्य विंग के भी कार्यपालक अभियंताओं, अधीक्षण अभियंता को डूयटी दी गयी है. रैंप बनाने में किसी विरोध का सामना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है, सारा कुछ ठीक रहा तो अगले एक सप्ताह में इसे बना दिया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण का काम अंतिम चरण में हैं. मेकन की ओर सभी रैंप का काम पूरा हो गया है. फ्लाईओवर में साउंड बैरियर भी लगाये जा रहा है. बता दें कि, सरना स्थल पास कुछ रैंप को कम किया गया है. सरना स्थल पास कुछ जगह छोड़ी गयी है ताकि वहां पर्याप्त स्थल रहे, त्योहार में कोई परेशानी न हो. यहां पर पेभर ब्लॉक भी लगाया जायेगा. सिरमटोली में रैंप बनाने को काम में तेजी आ गयी है. पथ निर्माण विभाग इसे बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. मई माह में फ्लाईओवर के सारे काम पूर्ण करके चालू करने का भी लक्ष्य रखा गया है. इंजीनियरों की भी पूरी टीम की तैनाती की गयी है. विभाग ने यातायात विंग के चीफ इंजीनियर मनोहर लाल सहित कई इंजीनियरों को विशेष रूप से इस कार्य में लगाया है ताकि योजना का काम समय पर पूरा किया जा सके. पथ डिवीजन रांची के इंजीनियरों के अलावा अन्य विंग के भी कार्यपालक अभियंताओं, अधीक्षण अभियंता को डूयटी दी गयी है. रैंप बनाने में किसी विरोध का सामना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है, सारा कुछ ठीक रहा तो अगले एक सप्ताह में इसे बना दिया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण का काम अंतिम चरण में हैं. मेकन की ओर सभी रैंप का काम पूरा हो गया है. फ्लाईओवर में साउंड बैरियर भी लगाये जा रहा है. बता दें कि, सरना स्थल पास कुछ रैंप को कम किया गया है. सरना स्थल पास कुछ जगह छोड़ी गयी है ताकि वहां पर्याप्त स्थल रहे, त्योहार में कोई परेशानी न हो. यहां पर पेभर ब्लॉक भी लगाया जायेगा.




