
Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से 50 मीटर की दूरी पर सड़क के बीचों बीच लगे लोहे का डिवाइडर चोरी कर रहे चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. लोगों ने चोर को पकड़कर जुगसलाई पुलिस के हवाले कर दिया.
पूछताछ में चोर ने अपना नाम सिराज उर्फ कल्लू बताया और बताया कि वह जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी किया हुआ लोहे का डिवाइडर बरामद किया है. इस मामले में जुगसलाई थाना के एसआई ऋषिकेश कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि सड़क के बीच लगे लोहे की डिवाइडर टूट गई थी. उसके जगह नया डिवाइडर लगाने का काम किया जा रहा था. नया डिवाइडर लगाने के बाद से ही सिराज उसे काटकर चुराने की कोशिश कर रहा था तभी लोगों ने उसे चोरी करते पकड़ लिया. पुलिस ने सिराज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: आरटीआई एक्टिविस्ट सिर्मा देवगम ने राशन डीलर के खिलाफ डीसी से की शिकायत




