Lead NewsSports

Breaking: बेन स्टोक्स ने ODI क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान

New Delhi: इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के कप्तान व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है. उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मैच मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के डरहान में खेलेंगे. हालांकि वो टेस्ट और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे. 31 वर्षीय बेन स्टोक्स ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकदिवसीय फॉर्मेट से संन्यास लेने के फैसले को बताया.

स्टोक्स ने कहा कि उनके लिए ये मुश्किल भरा फैसला था लेकिन सत्य से निपटना उतना कठिन नहीं है, मैं टीम के साथियों को इस फॉर्मेट में अपना 100 प्रतिशत अब नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि इससे कम इंग्लैंड की शर्ट पहनने के हकदार नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खुद को स्थिर नहीं कर पा रहे हैं. मुझे सिर्फ यही महसूस नहीं हो रहा कि मेरा शरीर शिड्यूल और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में साथ नहीं दे रहा. बल्कि मैं टीम के उन खिलाड़ियों का जगह छेके हुए हूं जिसमें जोश है वो टीम में योगदान दे सकता है. ये समय है दूसरे को मौका देने का जो क्रिकेटर के तौर अपनी अविश्वसनीय स्मृति बनाए जैसे मैने पिछले 11 सालों में बनाया.

अब मैं टेस्ट क्रिकेट पर पूरा ध्यान दूंगा साथ ही मुझे ये महसूस हो रहा कि मैं टी20 फॉर्मेट के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.

इसे भी पढ़ें:सावधान! थोड़ी देर में खतरे के निशान तक पहुंच सकता है खरकई का जलस्तर, पानी में उतरने से बचें

Related Articles

Back to top button