Giridih

गिरिडीह: अवैध उत्खन्न के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

Giridih: सदर अनुमंडल इलाके में अवैध उत्खन्न को लेकर शनिवार को गिरिडीह एसडीएम विशालदीप खलखो ने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें सदर एसडपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत टॉस्क फोर्स के कई सदस्य मौजूद थे. बैठक में एसडीएम ने कहा कि अब नई रणनीति के तहत अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करना जरुरी है. बालू से लेकर कोयला और पत्थरों के अवैध उत्खनन को लेकर हर रोज छापेमारी की बात कही गई. और सदर अनुमंडल इलाके के थानेदारों को कड़ा निर्देश भी दिया गया कि दिन और रात के वक्त भी अवैध उत्खन्न के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार रहे. किसी सूरत में अवैध बालू और कोयला से लोड गाड़ी सड़कों पर नजर नहीं आएं. एसडीएम ने कहा कि ताराटांड, अहिल्यापुर, मुफ्फसिल और पचंबा के इलाके से जुड़े नदी घाटों में बड़े पैमाने पर बालू लोड किए जा रहे है. लिहाजा, अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरु करने की बात कही गई. हालांकि बैठक में आपदा और हिट एंड रन समेत 14 मार्च से होने वाले 10 और बारहवीं की परीक्षा को लेकर भी चर्चा किया गया. जिसमें कहा गया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में हिट एंड रन के 8 मामले है. जिसके त्वरित गति से निष्पादन की बात एसडीएम द्वारा कहा गया.

इसे भी पढ़ें: Giridih: कारोबारी प्रदीप अग्रवाल बने ईस्टर्न रेलवे जोन के सदस्य, उद्योगपतियों ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button