JharkhandRanchi

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय कुमार सिंह को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

Ranchi: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय कुमार सिंह से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की कोर्ट ने विनय कुमार सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी.एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया और अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने पक्ष रखा था.बता दें कि विनय कुमार सिंह के भाई अजय कुमार सिंह ने याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी को चुनौती दी है. कहा है की विनय कुमार सिंह की गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया गया है. विनय कुमार सिंह को पूछताछ के लिए एक मामले में बुलाया गया था और उसके बाद एक दूसरा मामला हजारीबाग कांड संख्या 11/2025 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. वही एसीबी की ओर से दलील दी गई थी कि पीड़ित को मामले में याचिका दाखिल करनी चाहिए थी. जबकि उनके भाई ने याचिका दाखिल की है इसलिए यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.

Related Articles

Back to top button