Palamu

पलामूः होम वोटिंग के तहत घर बैठे 333 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने डाले वोट

Palamu: पलामू लोकसभा सीट के लिए 2 मई से ही वोट फ्रॉम होम की सुविधा शुरू कर दी गयी है. इसके तहत 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता घर से ही मतदान कर रहे हैं. पलामू जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के कुल 478 मतदाताओं से उनके घर पर ही मतदान करवाया जाना है. इसी क्रम में शनिवार को 99 मतदाताओं से उनके घर पर ही बैलेट पेपर से मतदान कराया गया. पोलिंग टीम पूरे दल बल के साथ उनके घर पर पहुंची और मतदान करवाया.
शनिवार को कुल 13 मार्गों पर टीम ने मतदान करवाया, जिसमें 72 मतदाता 85 वर्ष के उपर थे, जबकि 27 दिव्यांग मतदाता शामिल थे. इसके पूर्व 3 मई को 110 मतदाताओं से उनके घर पर ही वोट कराया गया, इसमें 68 मतदाता 85 वर्ष के उपर के के थे वहीं 42 दिव्यांग थे. होम वोटिंग के पहले दिन 124 वोटरों से उनके घर पर ही मतदान करवाया गया था.
बता दें कि जो वोटर चलने-फिरने में असमर्थ हैं और वो वोट डालने के लिये पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए घर पर ही वोट करने की सुविधा प्रदान की गई है. यह अभियान 2 मई से 7 मई तक चलाया जायेगा, वहीं जो मतदाता इस दौरान छूट जायेंगे उनसे दोबारा 9 व 10 मई को मतदान करवाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू: रांची-नई दिल्ली के बीच डालटनगंज होकर चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

Related Articles

Back to top button