Crime NewsJharkhandLead NewsPalamu

लातेहार : पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, 25 सीरीज टिफिन बम बरामद

Palamu : पुलिस को उड़ाने की साजिश नाकाम हो गयी है. समय रहते पुलिस ने 25 सीरीज टिफिन बम को बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. बमों को बरामद करने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट से नष्ट कर दिया गया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त एवं सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की.

एसपी सूचना मिली थी कि जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए सीरीज बम लगा रखा है.

सूचना के बाद शुक्रवार को जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जमीन में छिपाकर लगाये गये 25 सीरीज बम को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : गृह राज्यमंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 गिरफ्तार

बम का वजन लगभग 20 से 25 किलो था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर नक्सलियों के मंसूबे सफल होते तो बड़ा नुकसान हो जाता.

अमूमन जंगल में पुलिसकर्मी पैदल चलते हैं. इसको ध्यान में रखकर सीरीज में बम प्लांट किये गये थे, ताकि पैदल चलने वाले जवान इसकी चपेट में आ जाये.

इसे भी पढ़ें :News wing impact : संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अब लगेंगे केवल 100 रुपये

एसपी ने बताया कि बरामद सभी बमों को मौके पर ही नष्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के नापाक इरादों को लातेहार पुलिस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी.

मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवैया कला गांव के पास जेजेएमपी (जेजेएमपी) उग्रवादी संगठन के मनोहर जी, गणेश उर्फ विकास, आजाद उर्फ कल्लू उर्फ मुकेश अपने 8-10 दस्ता के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने और लेवी वसूलने के लिए घूम रहे हैं.

इसी को लेकर छापेमारी पर निकले पुलिस बल को अभियान के दौरान जंगल से पीले प्लास्टिक की बोरी में 25 सीरीज टिफिन और केन बम मिला.

इसे भी पढ़ें:रिलीज होते ही इंटरनेट पर LEAK हुई रणवीर सिंह की 83, करोड़ों रुपये का हो सकता है नुकसान

बरामद बम को डिफ्यूज करने से पहले पुलिस ने आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया और उसके बाद डिफ्यूज किया गया. डिफ्यूज के बाद धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका थर्रा गया.

मौके पर सीआरपीएफ 11 बटालियन के सहायक कमांडेंट चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी शुभम कुमार, एएसआई जुगेश्वर उरांव समेत कई जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:विमान किराये में आई भारी कमी, ट्रेन से सस्ता हुआ हवाई सफर; जानें किस रूट पर कितना कम हुआ किराया

Related Articles

Back to top button