
Koderma : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से वृन्दा भवन चित्रगुप्त नगर में शुरू हुआ. शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय के अलावा विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुईं.
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया.
डॉ. रविन्द्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की बात करती है और संस्कार का सृजन करती है. हमारे देश की अन्य पार्टियां हैं. वह व्यक्ति विशेष की पार्टी है. जब तक व्यक्ति है तब तक वह पार्टी है और व्यक्ति के बाद उस पार्टी का भी पतन हो जाता है.
इसे भी पढ़ें :News wing impact : संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अब लगेंगे केवल 100 रुपये
विधायक डॉ. नीरा यादव ने उद्घाटन भाषण में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने को कहा.
जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करा कर कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाती है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand : सरकार ने माना राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़े हैं हिंसा के आंकड़े
पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के हित के लिए गांव-गांव गली-गली में अपने पार्टी के बारे में बात करें और पार्टी का विस्तार करें. आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ग अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह को कार्यभार दिया गया.
संचालन में महामंत्री अनूप जोशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया. प्रशिक्षण में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, अशोक आर्या, रमेश हर्षधर भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : गृह राज्यमंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 गिरफ्तार




