JharkhandRanchiSports

36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के 18 पहलवान दिखायेंगे दमखम, टीम गांधीनगर रवाना

Ranchi: 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांधीनगर (गुजरात) में 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती टीम की घोषणा सोमवार को कर दी गयी.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के मुताबिक खिलाड़ियों और कोच सहित 24 सदस्यीय टीम गांधीनगर के लिए निकली है. झारखंड कुश्ती टीम में शामिल महिला एवं पुरुष खिलाड़ी सोमवार को ही रांची से गांधीनगर के लिए रवाना हो गयी है. टीम के चयन के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था. इसमें भाग लेने वाले जिन कुश्ती खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनके नाम हैं-

पुरुष ग्रीको रोमन

1-अविनाश कुमार-रांची

2-प्रकाश सिंह बादल-देवघर

3-राहुल कुमार-हजारीबाग

4-भीष्म कुमार-रांची

5-शुभम शर्मा-रांची

6-विवेक चौधरी-रांची

इन खिलाड़ियों के संग प्रशिक्षक के तौर पर बबलू कुमार(रांची) और निलेश कुमार साहू (गुमला) रहेंगे.

पुरुष फ्री-स्टाइल

1-नीतीश कुमार-बोकारो

2-चंदन यादव-बोकारो

3-मुकुल मिश्रा-रांची

4-इंद्र बहादुर सिंह-पलामू

5-राजीव रंजन-रांची

6-कौशल कुमार-धनबाद

इस टीम के लिए प्रशिक्षक-अजित भगत (लोहरदगा) और संजीव कुमार झा (देवघर) का नाम तय हुआ है.

महिला वर्ग

1-राखी तिर्की-रांची

2-मधु तुर्की-रांची

3-उत्सवी चतुर्वेदी-रांची

4-यशमीना खातून- गढ़वा

5-पूजा रानी- रांची

6-ऐश्वर्या साक्षी- रांची

इस टीम के प्रशिक्षक नवल कुमार वर्मा (झारखंड पुलिस) और ईशा कुमारी (कोडरमा) हैं.

इसे भी पढ़ें – लातेहार: जलप्रपात में डूबे दोनों छात्रों के शव 24 घंटे बाद बरामद, प्रशासन के प्रति दिखा आक्रोश

Related Articles

Back to top button