JharkhandLead NewsRanchi

चार अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

Ranchi: आने वाले कुछ दिनों तक राज्य भर में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले चार अक्टूबर तक राज्य में बारिश का व्यापक असर देखा जायेगा. जिसकी प्रमुख वजह उत्तर पूर्वी बंगाल में बने निम्न दबाव है. एक अक्टूबर तक इसका राज्य से गुजरने की संभावना है. लेकिन इसका असर तीस सितंबर से ही राज्य में देखा जायेगा. जहां राज्य के कुछ भागों में इस दिन हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है. वहीं, एक से चार अक्टूबर तक राज्य में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने चार अक्टूबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान राज्य भर मे बारिश होगी. पूर्वानुमान की मानें तो इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. केंद्र की माने तो इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है. हालांकि पिछले चौबीस घंटे के दौरान भी कुछ जिलों में बारिश रिकॉर्ड किया गया. लेकिन यह बारिश हल्के दर्जे की रही.

Related Articles

Back to top button