
Jamshedpur : झामुमो की ओर से गुरुवार को निर्मल भवन में कोल्हान स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मंत्री चम्पई सोरेन के अलावा झामुमो विधायक रामदास सोरेन, संजीव सरदार, सविता महतो, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई आदि मौजूद थे. बैठक में टाटा कंपनी का घेराव पर भी आपस में चर्चा की गई. झामुमो विधायकों ने कहा कि कानून के मुताबिक कंपनी का मैनेजमेंट पुणे शिफ्ट किये जाने से झारखंड में बसी कंपनी में महाराष्ट्र का कानून लागू हो जाएगा. यहां के छोटे से छोटे कानूनी मामले मुम्बई हाई कोर्ट में लड़े जाएंगे. झामुमो की जिला कमिटी ने राज्य सरकार के नाम एक मांगपत्र मंत्री चम्पई सोरेन को सौंपा है.
कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी करने की घोषणा
बैठक में झामुमो की ओर से 20 दिनों के बाद पूरे कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी करने की भी घोषणा की गई है. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि कोल्हान से पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के सीएम से भी मुलाकात करेगी. उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी और उसके अनुसांगिक इकाई यहां 100 वर्षों पूर्व बसी है लेकिन आज तक यहां के विस्थापितों को नौकरी नहीं मिली है. झामुमो अब झारखंड के मूलवासियों की लड़ाई को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी.
इसे भी पढ़ें- ट्रक खड़ा कर सो रहा था चालक, पीछे से दूसरी ट्रक ने मार दी ठोकर, मौत




