Jamshedpur

ट्रक खड़ा कर सो रहा था चालक, पीछे से दूसरी ट्रक ने मार दी ठोकर, मौत

Bahragoda : बड़शोल थाना क्षेत्र के बारासती चौक पर ट्रक पंचर हो जाने के कारण चालक ट्रक को खड़ा कर सो रहा था. इस बीच ही पीछे से एक दूसरी ट्रक ने ठोकर मार दी. घटना में चालक सूरज कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हेल्पर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.

एनएच 49 की है घटना

घटना एनएच 49 की है. रिलायंस पेट्रोल पंप के पर गुरुवार की दोपहर को पंचर होने के बाद चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया था. इसी बीच दूसरी ट्रक ने तेज रफ्तार में ठोकर मार दी.  घटना में चालक सूरज बीच सड़क पर गिर गया. इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई.

जांच में पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर अवर निरीक्षक गोपाल कृष्ण, उपेंद्र कुमार, केपी सिंह और इंस्पेक्टर आर मुर्मू जांच नें  पहुंचे. इसके बाद शव का  पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सूरत के लिए निकला था ट्रक

हेल्पर का कहना है कि ट्रक पर धागबंदा पाउडर लोड था. ट्रक को बंगाल के हल्दिया से सूरत लेकर जाना था. चालक सूरज कुमार बिहार के भागलपुर के रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें- यूसील कॉलोनी की सड़क एक माह में ही खस्ताहाल, बाइक फिसलने की घटनाएं हो गई है आम

Related Articles

Back to top button