JharkhandSahibganj

शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Sahibganj :  पिछले सप्‍ताह चाकूबाजी में घायल कुंदन दास की मौत भागलपुर में हो गयी. शव साहेबगंज पहुंचते ही परिजनों और मुहल्‍ले के लोगों ने नगर थाना के सामने शव को रख कर प्रदर्शन किया. नामजाद अभियुक्‍त की गिरफ्तारी की मांग को ले लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस का कहना है कि कुछ लोग शांति व्‍यवस्‍था को भंग कर रहे थे जिसके कारण लाठीचार्ज करना पड़ा.


इसे भी पढ़ें- 18 वर्षों में भी नहीं बन पायी नयी राजधानी, कल झारखंड मनायेगा अपनी स्थापना की 18वीं वर्षगांठ

चाकू लगने से हुई थी कुंदन की मौत 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे लोग थाने के समाने शांति ठंग से प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने अब तक नामजद अभियुक्‍त को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. जिसका गुस्‍सा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उतारा. आपको लोगों बता दें कि पिछले गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के रसूनपुर दहला मुहल्‍ले के दो युवक कुंदन दास और पप्‍पू दास में गोलगपा खाने दौरान विवाद हो गया था. पप्‍पू दास ने कुंदन पर चाकू से हमला कर दिया था. जिसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया था. वहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- रोज कटेगी 8 घंटे बिजली, डीवीसी का बकाया 3527.80 करोड़

जल्‍द होगी आरोपी की गिरफ्तारी 

घटना के संबंध में नगर थाना प्रभारी सुनील टोप्‍नो ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग थाने में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे. जिसको रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही हैं. उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button