
Ranchi: साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने दाहू यादव की तलाश है, लेकिन दाहू यादव फरार है. इस पर ईडी ने उसके परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया है. एक आपराधिक मामले में दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार किया गया है. दाहू यादव साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन से अर्जित राशि की मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार पंकज मिश्रा का खास सहयोगी है. पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही दाहू यादव फरार चल रहा है. ईडी ने दाहू यादव के पिता पशुपति यादव और बेटे राहुल यादव को आरोपी बनाया है. वहीं दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव के खिलाफ भी वारंट लिया था. गौरतलब है कि दाहू यादव के ठिकानों पर पहली बार आठ जुलाई को ईडी ने छापेमारी की थी. 18 जुलाई तक दाहू ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर होता था, लेकिन इसके बाद से ही वह फरार हो गया. तब से वह फरार ही चल रहा है.
मां की तबीयत खराब होने का बहाना बना हुआ था गायब
आठ जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा, दाहू यादव समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद 12 से 18 जुलाई तक दाहू ईडी के समक्ष हाजिर हुआ था, लेकिन बाद में अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कह दाहू ने ईडी से वक्त मांगा, इसके बाद से वह अंडरग्राउंड हो गया है. ईडी ने दाहू यादव की तलाश में कई बार साहिबगंज में दबिश भी दी, लेकिन वह एजेंसी के हाथ नहीं आया.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: नयी बिजली निर्धारण के लिये JBVNL को नहीं मिली कोई आपत्ति, तीन अप्रैल से जनसुनवाई




