
Patna: बिहार के 87 अपराधियों की तलाश उत्तर प्रदेश पुलिस को है इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस में बिहार पुलिस मुख्यालय को लिस्ट सौंपी है. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. इसलिए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है. यूपी पुलिस के पत्र के बाद पुलिस मुख्यालय से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने भागलपुर सहित सभी संबंधित जिलों को यूपी पुलिस को सहयोग करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें : रिम्स में 7 लोगों ने मल्टी आर्गन डोनेशन के लिए भरा फार्म, एक डोनर किडनी और आंखें करेंगे दान
उत्तर प्रदेश पुलिस ने जिन 87 अपराधियों की लिस्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को सौंपी है, उनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, हत्या, पॉक्सो, हत्या की कोशिश, एससी-एसटी एक्ट और लूट जैसे कांड के आरोपी हैं. वे सभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित थाना क्षेत्रों के फरार अभियुक्त हैं.
लिस्ट में शामिल अपराधियों की बात की जाये तो सबसे ज्यादा अपराधी पटना के हैं जबकि सिवान, भभुआ, छपरा, बक्सर और रोहतास के भी कई अपराधियों के नाम उस लिस्ट में है. प्रदेश के 23 जिलों के अपराधियों के नाम यूपी पुलिस की लिस्ट में शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के हाई स्कूलों में कोर्स कंबीनेशन के अनुसार होंगे शिक्षक, संशोधित नियमावली को जल्द कैबिनेट की मंजूरी




