West Bengal

#Kolkata: भैया दूज पर ममता के घर पहुंचे शोभन, साथ में बैसाखी भी

Kolkata: कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी एक बार फिर सुर्खियों में छा गये हैं. मंगलवार को भैया दूज के मौके पर अपनी महिला मित्र बैसाखी बनर्जी को साथ लेकर वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर जा पहुंचे.

मुख्यमंत्री के आवास पर इन दोनों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पहुंच गये लेकिन शोभन ने किसी से बात नहीं की.

इसे भी पढ़ें – पं. दीनदयाल ने कहा थाः शीर्ष नेता गलत प्रत्याशी देते हैं, तो जनता-कार्यकर्ता सबक सिखायें

आशीर्वाद लेने पहुंचे

अपराह्न करीब 1:30 बजे शोभन अपने गोल पार्क स्थित आवास से निकल कर सीधे मुख्यमंत्री के घर पहुंचे. उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि भैया दूज के मौके पर मुख्यमंत्री से फोटा लेने और आशीर्वाद लेने के लिए ही शोभन गये हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवम्बर महीने में मुख्यमंत्री ने उनका मंत्री और मेयर का पद छीन लिया था. उसके बाद कई महीनों तक शोभन अज्ञातवास में थे.

इसी साल 14 अगस्त को दिल्ली जाकर भाजपा में शामिल हुए थे. उसके बाद अपनी महिला मित्र बैसाखी बनर्जी के अपमान का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया और इस पार्टी से भी दूरी बना ली थी.

कुछ दिनों पहले ही शोभन तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी से मिलने के लिए उनके घर गये थे और उसके बाद से यह चर्चा चलने लगी थी कि संभवतः शोभन एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट रहे हैं.

भैया दूज के दिन उनका मुख्यमंत्री के घर जाना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #Maharashtra: बीजेपी-शिवसेना में बढ़ी तकरार, 50-50 के फॉर्मूले से फडणवीस का इनकार, राउत बोले- वादे से मुकर रहे सीएम

Related Articles

Back to top button