Bihar UpdatesELECTION SPECIALLead News

बिहार में पहले फेज की 71 सीटों पर मतदान कल, 2.14 करोड़ लोग डालेंगे वोट

Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग बुधवार को होगी. इस दिन राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. करीब 2.14 करोड़ वोटर्स मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राज्य में करीब 7.29 करोड़ मतदाता हैं.

कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ गाइडलाइन जारी की है. वोटिंग से पहले ही पोलिंग बूथ सैनिटाइज किया जायेगा. पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए 6-6 फीट की दूरी पर सर्कल बनाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – साल भर बाद बेचा था धान, अब तक पैसे के लिए तरस रहे 700 किसान

8 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बूथों की ओर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है. बुधवार को जिन 71 सीटों पर मतदान होना है उन पर कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं. आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है.

सोमवार की शाम प्रचार पर विराम लग गया था. 28 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हो जायेगा. 28 से धारा 144 भी लागू रहेगी. सभी क्षेत्रों में दिनांक 26 से 28 अक्टूबर के 04:00 बजे अपराह्न तक राजनीतिक प्रकृति के बल्क एसएमएस भेजने पर प्रेषण प्रतिबंध लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें – ग्रामीण विकास विभाग ने 31 दिसंबर तक 40 लाख मानव दिवस सृजित करने का बनाया टारगेट

Related Articles

Back to top button