BiharLead NewsNEWS

अजब-गजब: गोपालगंज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र ने लिखा खेसारी लाल यादव का ‘कोका कोला’ सांग, वायरल हुई कॉपी

Gopalgunj: जिले में एक छात्र को खेसाली लाल यादव का गाना इतना पसंद आया कि उसने परीक्षा में प्रश्न का उत्तर देने के बदले उत्तर पुस्तिका में चर्चित गीत लिख डाला. इसके साथ ही उसने खेसारी का विश्लेषण भी बहुत ही रोचक तरह से किया है. आंसरशीट की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.

वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका पर गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित बीपीएस कॉलेज का नाम है. एक सप्ताह से छात्र की कारस्तानी के कारण सोशल मीडिया पर यह कॉलेज ट्रेंड कर रहा है. बताया जाता है कि बीपीएस कॉलेज भोरे में इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. छात्रों की 11वीं की परीक्षा 11 से 21 मई तक हुई थी. हिन्दी विषय के प्रश्न संख्या चार के उत्तर में अखिलेश यादव नामक छात्र ने भोजपुरी ‘गाना एगो कोको कोला…’ गाने को लिख कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते ही देखते परीक्षा की यह उत्तर पुस्तिका वायरल हो गई.

इसे भी पढ़ें: मदरसा शब्द का अस्तित्व खत्म हो, बच्चों को घर पर ही पढ़ाएं कुरान’, बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा

Related Articles

Back to top button