
Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला सामने आया है. इस मामले में परिवार के लोगों ने नाबालिग की खोजबीन करने के इसकी शिकायत थाने में 9 दिनों के बाद की है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है.
अज्ञात को बनाया गया है आरोपी
परिवार के लोगों ने अपहरण करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है. मामले में कहा गया है कि आरोपी 13 दिसंबर को उनके घर पर आया हुआ था. इस बीच ही दिन के ढाई बजे नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया. परिजनों को इसकी भनक घंटों बाद मिली उसके बाद खोजबीन शुरू की गयी.
मोबाइल लोकेशन से पुलिस लगा रही टोह
घटना की जांच पुलिस मोबाइल का लोकेशन के माध्यम से कर रही है. परिवार के लोगों ने नाबालिग का नंबर पुलिस को उपलब्ध करवाया है. साथ ही आरोपी के बारे में भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन : रेल यात्रियों को अमूल और सुधा स्टॉल पर मिलेगा सिंघाड़ा




