JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Weather Update: देर रात से बिगड़ा है मौसम का मिजाज, जारी रहेगा बारिश का सिलसिला,वज्रपात से रहें बचकर

Jamshepur : झारखंंड के कोल्हान में गुरुवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा. तेज हवा के साथ बारिश के क्रम में वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है. इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया है.
लौहनगरी जमशेदपुर में शुक्रवार देर रात बारिश हुयी. सुबह में बारिश थमी, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रही. सुबह 11 बजे के बाद फिर आधे घंटे की झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. बारिश के साथ तेज हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी.बारिश के बाद 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा ने सर्दी और गलन से शहरवासियों को कंपा दिया. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.
बारिश थमते ही फिर गिरेगा पारा
बहरहाल,बारिश के बाद पारा लुढ़कने लगा है.सर्द हवाएं रात के मौसम को सर्द बना रही है। शुक्रवार एवं शनिवार को बादल छाने और बारिश की वजह से दिन का तापमान गिरेगा. तीन से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान है. बारिश के बाद मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. तीन से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है. इससे रात में ठंड कुछ ज्यादा ही सतायेगी.मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश एवं वज्रपात के आसार हैं.राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। अगर घर से निकले तो काफी सतर्क रहने की जरूरत है। बिजली कडकने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

यह भी पढें-जमशदेपुर : बागुनहातु में फिर शुरू होगा प्रधानमंत्री आवास योजना का काम, सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण

Related Articles

Back to top button