Bihar

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन महिला विंग की जोनल मीटिंग संपन्न

Patna: लंबे समय बाद रविवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की महिलाओं की वर्चुअल मीटिंग रखी गयी. युवा नेता नीरज कुमार की मदद से आयोजित मीटिंग में समस्तीपुर को छोड़कर सभी डिवीजन के महिलाओं ने तथा महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया. महामंत्री ने महिलाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि इस महामारी में ईसीआरकेयू की भागीदारी भुलाई नहीं जा सकती.

बताया गया कि महामारी को दौरान ऑक्सीजन, सैनिटाइजर, हॉस्पिटल का बेड की व्यवस्था महामंत्री द्वारा की गयी. पांचों डिवीजन के इसीआरकेयू रेलवे के पुरुष तथा महिलाओं को जो जो जिम्मेदारी दी गई थी, इस कोरोना के समय सभी ने बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया.

मीटिंग में केंद्रीय नेत्री महिला नेत्री मृदुला कुमारी, जोनल सेक्रेटरी महिला कमेटी की मीना कुंडू, महिला प्रेसिडेंट रेवती कुमारी, ब्रांच सेक्रेटरी माया कुमारी, ब्रांच प्रेसिडेंट तबस्सुम, रूबी कुमारी, जयलक्ष्मी,राखी कुमारी, धनबाद से अयंतिका चक्रवर्ती, मुन्नी कुमारी, निवेदिता पुष्कर और कई महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें :BSNL का 90 दिन वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्लान लांच, Jio से 2.4 गुना ज्यादा मिलेगा डेटा

Related Articles

Back to top button