BusinessLead News

BSNL का 90 दिन वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्लान लांच, Jio से 2.4 गुना ज्यादा मिलेगा डेटा

BSNL के प्लान की कीमत 499 रुपये और रिलायंस जियो का प्लान है 597 रुपये में

New Delhi : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)  ने 90 दिन की वैलिडिटी के साथ जबरदस्त प्लान उतारा है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें रिलायंस जिओ से 2.4 गुना ज्यादा डेटा भी दिया जा रहा है. बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 499 रुपये और रिलायंस जियो के प्लान की कीमत 597 रुपये है. आज हम इन दोनों ही प्लान की तुलना करने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें :जानें केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से क्यों कहा, कोरोना से मौत पर नहीं दे सकते 4 लाख मुआवजा

प्रतिदिन 2 जीबी के हिसाब से 180 जीबी डेटा

रिलायंस जियो के 90 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 597 रुपये है. यह कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए No Daily Limit प्लान्स में से एक है. इसमें ग्राहकों को 75 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल बिना किसी डेली लिमिट के किया जा सकता है. प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और Jio apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

बीएसएनएल के 90 दिन वाले प्लान की कीमत 499 रुपये है. इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है. इस तरह कुल डेटा 180 जीबी मिल जाता है. प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं. इसके अलावा, BSNL Tunes और Zing जैसी सर्विस मुफ्त में दी जाती है.

इसे भी पढ़ें :सुखदेव की कांग्रेस में Entry : मेरो मन अनत कहां सुख पावै

बीएसएनएल का प्लान 100 रुपये सस्ता भी

देखा जाए तो बीएसएनएल का प्लान 100 रुपये कम में भी जियो के बराबर वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है. इतना ही नहीं, बीएसएनएल प्लान 180 जीबी डेटा, तो जियो प्लान सिर्फ 75 जीबी डेटा ऑफर करता है. हालांकि जियो के प्लान में कोई डेली लिमिट ना होने का फायदा भी कुछ यूजर्स को मिल सकता है. इस तरह बीएसएनएल का प्लान 100 रुपये कम में जियो के मुकाबले 2.4 गुना ज्यादा डेटा और 90 दिन की वैलिडिटी के साथ ज्यादा बेहतर नजर आता है.

इसे भी पढ़ें :नियुक्ति वर्ष का हाल (3) :  राज्य सरकार के 6,50,000 से अधिक पोस्ट खाली, फिर भी नहीं मिल रही नौकरी

Related Articles

Back to top button