
Koderma: भाकपा अंचल परिषद चंदवारा की बैठक सांस्कृतिक भवन चंदवारा में रामकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को की गई. बैठक में विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे ने प्रस्तुत किया. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिन लाभुकों ने पशुधन योजना के तहत हजारों आवेदन दिया है. साथ ही प्रवास के लिए हजारों आवेदन आया है, विभिन्न विभागों में जो आवेदन आए हैं वह आवेदन सभी प्रखंडों में धूल चाट रहा है. पशुधन योजना के तहत प्रखंड वार सिर्फ 15 गाय टारगेट है. जिन हजारों आवेदकों ने गाय के लिए आवेदन दिया है उनके साथ सरकार द्वारा धोखा किया गया है. सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले में अवैध पत्थर का खदान चल रहा है सैकड़ों अवैध क्रशर चल रहा है जो प्रदूषण फैला रहा है. जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. प्लांट से जो ट्रक ऐश ढो रहा है, ओवरलोड चल रहा है. जिला परिवहन पदाधिकारी चुप्पी लगाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में महिला से उच्चकों ने उड़ाये 1.60 लाख, एक गिरफ्तार
जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि चंदवारा प्रखंड में दाखिल खारिज जमीन ऑनलाइन खाता नंबर एवं प्लॉट नंबर चढ़ाने के नाम पर मोटी रकम ली जाती है. बैठक में 26 दिसंबर को कोडरमा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम वृंदा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने पर विचार किया गया. बैठक में अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, सिकन्दर कुमार, दर्शन पासवान, कैलाश रजक, विश्वनाथ रविदास, कुलेश्वर पंडित, पूर्व अंचल मंत्री रमेश यादव, हीरामन रजक, रंजीत भारती, सुभाष रजक, उदय भारती, मनोज रविदास, बहादुर भारती, विश्वनाथ यादव, रामनाथ प्रसाद रविदास, सनोज रविदास, भगवान अगेरी, बसंती देवी, देवंती देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अंचल मंत्री रमेश यादव ने किया.




