Crime NewsJharkhandRanchi

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग रोड निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र रतन गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी पाकर तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा. मृतक रतन गुप्ता के परिजनों ने बताया कि कल देर रात वह अपने घर आया और खाना खाकर अपने रूम में सो गया.

रात में उसकी मां ने रूम में झांक कर देखा तो बता चला कि केबल के तार के सहारे पंखे की कुंडी से रतन लटक रहा है.

इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : बिहार में एएनएम स्टाफ नर्स के 8853 पोस्ट के लिए करें अप्लाई

मां और परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर अगल-बगल के पड़ोसी मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी तुपुदाना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक के पिता रामप्रवेश गुप्ता की 4 माह पहले मृत्यु हो गयी है. मृतक के चाचा अनिल गुप्ता के बयान पर तुपुदाना ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें :NEWSWING IMPACT: थोक शराब कारोबार मामले में PIL, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, विनय चौबे, पिंटू, जोगेंद्र तिवारी समेत 26 को बनाया पार्टी

Related Articles

Back to top button